{"_id":"5b0ee2734f1c1ba06e8b5736","slug":"131527702131-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को व्लाकवार होगा उपकरणों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों को व्लाकवार होगा उपकरणों का वितरण
Updated Wed, 30 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम की ओर से दो जून को वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में मंगलवार की शाम को हुई। इसमें बताया गया कि लाभार्थियों को
ब्लाकवार स्टाल के माध्यम से उपकरणों का वितरण किया जाएगा। चिन्हांकित लाभार्थियों को ब्लॉक के माध्यम से पर्ची उपलव्ध कराई जा रही है। पर्ची के आधार पर ही उपकरणों का वितरण किया जाएगा। किसी कारण से किसी लाभार्थी की पर्ची गुम हो जाती है तो वह भी कैंप में आकर सहायता वूथ के माध्यम से दूसरी पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी के. बालाजी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह उपकरणों की जांच एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिसमें दवा, आदि की व्यवस्था भी होगी। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह ब्लॉकों पर पहुंचने वाले वाहनों के नंबर, ड्राइवर का नाम एवं उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करें। सभी खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि लाभार्थी जिस वाहन से आए हैं वह उसी वाहन से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। इसलिए वाहनों पर मोटे अक्षरों में नंबर अंकित किया जाए जिससे लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को वाहन खोजने में परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सहायक उपकरण उन्हीं लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा जिनका चिन्हांकन पहले से किया जा चुका है। बैठक में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, उनसे अलग से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी को निर्देश दिया कि लाभार्थी को दिये जाने वाले लंच पैकैट की जिस किसी दुकान से सप्लाई हो रही है, वहां अपने फूड इंस्पेक्टर-कर्मचारी की ड्यूटी लगाएं, जिससे कोई समस्या न आने पाए। इसी प्रकार ईओ नगर पालिका गाजीपुर एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर 10 टैंकर की व्यवस्था एवं बाहरी इलाकों जहां वाहनों का ठहराव हो वहां टैंकर की व्यवस्था एवं साफ सफाई का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, दिव्यांगजन अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, समाज कल्याण अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी ईओ नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं व्यवस्था में लगाए गए सभी अधिकारी उपस्थित थे।