फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही सहित दो की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही सहित दो की मौत

Tue, 29 May 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही सहित दो की मौत
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के तरांव रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को ड्यूटी पर जा रहे एक सिपाही सहित दो लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिपाही के पास से मिले नंबर के आधार पर परिजनों को सूचित किया। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के धनईपुर निवासी प्रदीप यादव (33) मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। बीते कुछ दिनों से वह छुट्टी पर चल रहे थे। ड्यूटी पर जाने के लिए घर से सामान लेकर निकले। अभी मलिकशाहपुर के पास पहुंचकर रेलवे लाइन पार ही कर रहे थे कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई प्रवीण यादव ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना तरांव स्टेशन और रेलवे क्रासिंग के बीच हुई। ट्रेन की जद में आने से लगभग 70 वर्षीय महिला की कटकर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसकी पहचान करने की काफी कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मृतका की शिनाख्त में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed