{"_id":"5a47d6d34f1c1b86698c4a23","slug":"131514657491-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला पंचायत के सदस्यों की बैठक शनिवार को पंचायत के सभागार में हुई। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में जिले के विकास के मुद्दों पर सदस्यों ने चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनने वाली तीस किलोमीटर की सड़क को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके साथ ही देवकली पंप नहर खंड प्रथम की माइनरों की चर्चा करते हुए सिल्ट सफाई के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा वन विभाग की कार्ययोजना को भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आरके पांडेय, विधान परिषद सदस्य विजय यादव, जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, संचार-रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह, सुनीता पांडेय, मारकंडेय सिंह, हरेंद्र यादव, मनीष सिंह, सत्येंद्र यादव सत्या, रामवचन यादव, शिववचन यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव ने की।