फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुण्यतिथि पर गरीबों और असहायों में कंबल का किया गया वितरण

पुण्यतिथि पर गरीबों और असहायों में कंबल का किया गया वितरण

Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर गरीबों और असहायों में कंबल का किया गया वितरण
बिरनो। सरदरपुर गांव में शनिवार को स्व. रामधारी सिंह यादव की 5वीं पुण्यतिथि पर गरीब और असहायों में कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सासंद राधेमोहन सिंह ने स्व. रामधारी सिंह यादव के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुब्बाराव ने कहा कि असहायों और गरीबों में कंबल का वितरण करना एक बहुत ही पुण्य का काम है। ब्लाक प्रमुख प्रवीण यादव ने स्व. रामधारी सिंह यादव के बताए गए रास्ते पर सभी को चलने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक यह के बेहतर कार्य है। बुजुर्गो और असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक बेहतर कार्य है। कहा कि माता-पिता को याद करने के साथ बुजुर्गो और गरीबों की सेवा करने से बड़ी बात नहीं होती है। इस भाग-दौड़ की जिंदगी में कम से कम लोग समय निकालकर एक बेहतर कार्य कर रहे है। इस मौके पर डॉ. नीतीश कुशवाहा, अरुण यादव, जिला पंचायत सदस्य राजू कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू यादव, जिला पंचायत सदस्य गोपाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा के वरिष्ठ नेता कादिर, श्रीराम सिंह यादव, संरक्षक फौजदार यादव, आयोजक अमरनाथ सिंह यादव, अशोक यादव, रामनिवास यादव, प्रदीप यादव, संदीप यादव, विपुल कुमार यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed