फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मतदान में तीन नगर पालिकाओं में सबसे आगे रहा मुहम्मदाबाद

मतदान में तीन नगर पालिकाओं में सबसे आगे रहा मुहम्मदाबाद

Sat, 25 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मतदान में तीन नगर पालिकाओं में सबसे आगे रहा मुहम्मदाबाद
मुहम्मदाबाद। नगर निकाय चुनाव में जिले की तीन नगर पालिका परिषदों में मुहम्मदाबाद में मतदाताओं ने झूमकर मतदान किया। इस निकाय के लिए हुए चुनाव में मतदान के मामले में आधी आबादी पुरुषों से आगे रही जबकि नगर पंचायत बहादुरगंज में पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा।
विज्ञापन

जिले के आठ नगरीय निकायों के लिए 22 नवंबर को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में सभी आठ निकायों के 205547 मतदाताओं में से 57.97 प्रतिशत लोगों यानी 119146 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में कुल 29211 मतदाताओं में पुरुष मतदाता 15337 और महिला मतदाताओं की संख्या 13874 थी। बुधवार को संपन्न मतदान में नगर में कुल 62.7 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 62.64 एवं 62.77 फीसदी महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 9607 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 8709 रही। नगर पंचायत बहादुरगंज में कुल मतदाता 14027 में से 67.02 प्रतिशत यानी 9401 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरुषों का मत प्रतिशत 50.85 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिशत 49.15 रहा। कुल पड़े 9401 मतों में पुरुषों की संख्या 4780 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 4600 थी। मुहम्मदाबाद नगर में 5 वार्डों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ तो सिर्फ एक वार्ड में 50 प्रतिशत से कम वोट पड़े।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed