फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मुख्य रेल पथ अभियंता ने मोटर ट्राली से रेल पटरियों का निरीक्षण किया

मुख्य रेल पथ अभियंता ने मोटर ट्राली से रेल पटरियों का निरीक्षण किया

Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्य रेल पथ अभियंता ने मोटर ट्राली से रेल पटरियों का निरीक्षण किया
दिलदारनगर। हाजीपुर के मुख्य रेल पथ अभियंता आरके सिंह ने शुक्रवार को दिन में अप श्रमजीवी एक्सप्रेस से गहमर रेलवे स्टेशन पर उतरकर मोटर ट्राली से करहिया, भदौरा, उसिया होते हुए दिलदारनगर तक रेल पटरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल पटरियों की मरम्मत कर अच्छी तरह रख-रखाव करने के लिए दानापुर के तृतीय अभियंता को आवश्यक निर्देश देकर हर समय रेल पटरियों की निगरानी करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गहमर स्टेशन से मोटर ट्राली द्वारा रेल पटरियों का निरीक्षण करते हुए मुख्य अभियंता आरके सिंह ने दिलदारनगर में अप तथा डाउन लाइन में लगी ख़राब रेल पटरियों को समय से बदलने और गंदगी को साफ करने के लिए सभी रेल पथ निरीक्षकों को कड़ी हिदायत दी। साथ में चल रहे दानापुर के तृतीय अभियंता अख्तर अली को हर समय रेल पटरियों की निगरानी करने के साथ सभी स्टेशन पर हो रहे अन्य कार्यों को समय से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद डाउन रेलवे प्लेट फार्म में बने वीआईपी रूम में अपने अधिकारियों एवं सहयोगियों से विचार-विमर्श कर डाउन लाइन में बने रेल पटरी मरम्मत केंद्र( पीक्यूआरएस) में रेल स्लीपर एवं रेल पटरियों को ठीक ढंग से रखने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य अभियंता अपने सहयोगियों के साथ ट्रेन पकड़कर दानापुर की तरफ रवाना हो गए। इस मौके दानापुर के मंडल अभियंता तृतीय अख्तर अली, सहायक मंडल अभियंता बक्सर शशी कुमार, कार्य निरीक्षक पीके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed