फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12th case against NP President Reyaz Ansari, accused of threatening to kill

Ghazipur News: नपं अध्यक्ष रेयाज अंसारी पर 12वां मुकदमां, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
12th case against NP President Reyaz Ansari, accused of threatening to kill
नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की देर शाम जिले का चर्चित मदरसा मदरसतुल मसाकीन के शिक्षा प्रबंधक जियाउर्रहमान की तहरीर पर कासिमाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा रेयाज अहमद अंसारी सहित समेत तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही रेयाज अंसारी पर कुल 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

रेयाज अहमद अंसारी इस समय जिला जेल में बंद है। उसकी पत्नी निकहत परवीन के फर्जी डिग्री के मामले में परेवज जमाल और नजीर अहमद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर बाहर है। मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस 191 के सक्रिय सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी और उनके करीबी परवेज जमाल, नजीर अहमद पर मदरसा मदरसतुल के शिक्षा प्रबंधक जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि नामजद इन आरोपियों के कई मुकदमों में गवाह होने के चलते मुझ पर गलत तरीके से दबाव बनाया जा रहा है। ये तीनों लोग मुकदमे में गवाही न हो पाए, इसके लिए जान से मारने की धमकी के साथ ही योजना बना रहे हैं। सभी लोग साजिश के तहत मुझे रास्ते से हटाने का प्लान बना रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को देर शाम जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed