फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.24 lakh cases resolved through reconciliation agreements, grievances of three couples resolved

Ghazipur News: सुलह समझौते से 1.24 लाख वादों का निस्तारण, तीन दंपतियों के दूर हुए गिले- शिकवे

Sun, 14 Dec 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
1.24 lakh cases resolved through reconciliation agreements, grievances of three couples resolved
जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जनपद न्यायालय, बाह्य न्यायालय सैदपुर आदि जगहों पर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर कुल 1 लाख 24 हजार 75 वाद निस्तारित किए गए। तीन विवाहित जोड़ों की सुलह कराकर विदाई कराई गई।
विज्ञापन

निस्तारण के करीब 1 लाख 39 हजार 292 मामले तय किए गए थे। न्यायालयों की ओर से 13462 विभिन्न मामले, बैंक व अन्य विभागों की ओर से 1 लाख 10 हजार 613 मामले निस्तारित किए गए। बैंकों की ओर से लगभग 10 करोड़ 95 लाख धनराशि के मामले लोक अदालत में निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत से जहां एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का महत्वपूर्ण साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी और अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक शक्ति सिंह ने कहा कि आज की लोक अदालत किसानों, मजदूरों व सीमा पर डटे हुए जवानों को समर्पित है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार ने कहा कि परिवार न्यायालय की ओर से तीन विवाहित जोड़ों की सुलह कराकर विदाई कराई गई।
बैंकों की ओर से लगभग 10 करोड़ 95 लाख धनराशि के मामले लोक अदालत में निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन के लिए एक शिविर भी लगाया गया।
साथ ही मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बिजली बिल, गृहकर एवं जल कर सहित अन्य सामाजिक योजनाओं से संबंधित पंडाल भी लगाए गए थे।
इस मौके पर पीओ एमएसीटी संजय हरिशुक्ला, अपर जिला जज अली रजा, अभिमन्यु सिंह, रामअवतार प्रसादव, अलख कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।


11 वर्ष पुराने वाद का निस्तारण
गाजीपुर जनपद न्यायाधीश की ओर से दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैसाखी आदि का वितरण भी किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद का सबसे पुराना वाद संख्या महेंद्रा एंड महेंद्रा बनाम माता अमरावती विद्यालय का निस्तारण कर दिया गया। यह वाद 11 वर्षों से से अपर जिला जज प्रथम शक्ति सिंह के यहां लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed