फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शाहनिंद पीर की मजार पर मत्था टेककर दुआ मांगी

शाहनिंद पीर की मजार पर मत्था टेककर दुआ मांगी

Tue, 19 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
शाहनिंद पीर की मजार पर मत्था टेककर दुआ मांगी
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। नगर के शाहनिंदा स्थित हजरत शाहनिंद पीर गाजी रहमतुल्लाह अलैह का 719 वां सालाना उर्स मंगलवार को पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स में जिले के अलावा आसपास के कई जिलों के जायरीनों ने आकर शाहनिंद पीर की मजार पर मत्था टेक कर दुआ मांगी।
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत शाहनिंद पीर गाजी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स शाहनिंदा स्थित उनकी मजार पर मनाया गया। उर्स के मौके पर गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ, वाराणसी, बक्सर आदि जिलों के जायरीनों ने पहुंच कर बाबा की मजार पर मत्था टेक कर दुआएं मांगी। दिन भर चलने वाले उर्स में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हुए। इस अवसर पर मेला लगा जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने खरीददारी की। सुबह में कुरानख्वानी के साथ उर्स शुरू हुआ। दोपहर में मिलादुन्नबी, कव्वाली एवं शाम को चादरपोशी का कार्यक्रम हुआ। उर्स के मौके पर एक दिन पहले से लंगर का भी आयोजन किया गया। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से मजार पर जो मन्नत मांगी जाती है वह अवश्य पूरी होती है। उर्स को संपन्न कराने में नपा चेयरमैन शमीम अहमद, जीमल अहमद उर्फ जुल्लू खां, मुस्तफा, कुरबान राईनी, वकार अहमद आदि पूरे मनोयोग से जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed