फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पूर्वांचल में आठ नए मेडिकल कालेज बनेंगे

पूर्वांचल में आठ नए मेडिकल कालेज बनेंगे

Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में आठ नए मेडिकल कालेज बनेंगे
गाजीपुर। सूबे के 75 जनपदों का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में थोड़ी कमी जरूर रही है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। सूबे में अब प्रत्येक तीन लोकसभा के बीच एक मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिसमें चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की मानक के अनुरूप तैनाती होगी। गाजीपुर में बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार होगा और इसके लिए चिकित्सा सुविधा बहाल होगी। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य है। यह बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

कहा कि इस बार इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले में सड़क के साथ लोगों को आकाश मार्ग से भी आने-जाने की व्यवस्था सुलभ होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों तथा माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने का प्रयास चल रहा है। इसके लिए प्रदेश के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से शिक्षकों की सूची मांगी गई है। कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त करने का काम सरकार कर रही है। कानून से खेलने का अधिकार किसी को नहीं है। अपराध करने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो उसे दंड अवश्य मिलेगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सूबे के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसे अमल में भी लाया जा रहा है। गाजीपुर में मनोज सिन्हा के प्रयास से विकास कार्य तेजी से गति पकड़ता जा रहा है। एक सवाल में पूछा गया कि सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ चाहती है, फिर दलित प्रेम और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आदि क्यों कराए जा रहे हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक संवैधानिक व्यवस्था है। इसे जातिवाद से जोड़ कर न देखें। पुरानी पेंशन लागू करने के सवाल पर कहा कि पेंशन नीति पर सरकार नजर रखे हुए है। सरकार आम जनता के हित में कदम उठाएगी। पेंशन मुद्दे पर आवाज उठाने वालों का सम्मान होगा। कहा कि सौभाग्य योजना के तहत गरीबों तक बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस, किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य योजनाओं के तहत गरीबों को लाभान्वित करने का कार्य सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed