{"_id":"5bdb3d07bdec226989663b03","slug":"121541094663-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय, एडेड और नान एडेड विद्यालयों में लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय, एडेड और नान एडेड विद्यालयों में लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय, एडेड एवं नान एडेड माध्यमिक विद्यालयों में छह नवंबर तक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी जूनियर और सीनियर दो समूह वर्गों में होगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने के बाद यह प्रदर्शनी 22 नवंबर तक जिला स्तर और दिसंबर माह में प्रदेश स्तर पर संपन्न होगी। इस प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में राज्य परियोजना के निदेशक का निर्देश पत्र सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा जा चुका है। यह पत्र गाजीपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र को भी प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी के आयोजन एवं उसके प्रचार-प्रसार के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से उपलब्ध कराया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने बताया कि इस पत्र में यह उल्लेख है कि हाईस्कूल स्तर के छात्रों के प्रतिभाग के लिए जूनियर समूह वर्ग बनाया गया है जबकि इंटर के छात्रों के लिए सीनियर समूह वर्ग बनाया गया है। जिला स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रत्येक विद्यालय से हर वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली टीम ही प्रतिभाग करेगी। विद्यालय और प्रदेश स्तर पर यह प्रदर्शनी एक-एक दिन की होगी जबकि जिला स्तर पर इसका आयोजन तीन दिन का होगा। जिला स्तर पर यह प्रदर्शनी कराने के लिए प्रति जिला 0.94 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। श्री यादव ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने के लिए पांच प्रमुख विषयों से संबंधित मॉडल बनाए जाएंगे। इन विषयों में पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता-संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार प्रौद्योगिकी और गणित एवं भौतिक विज्ञान और खेल आदि विषय शामिल हैं। बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उनके अंदर रचनात्मक, अन्वेषण, नवाचार और आविष्कारशीलता के लिए प्रोत्साहित करना तथा मंच उपलब्ध कराना है।
गाजीपुर। विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का मूल्यांकन करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। इसका अध्यक्ष विद्यालय का प्रधानाचार्य होगा। जिला स्तर पर भी मूल्यांकन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। इस समिति का अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे।
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का मूल्यांकन करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। इसका अध्यक्ष विद्यालय का प्रधानाचार्य होगा। जिला स्तर पर भी मूल्यांकन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। इस समिति का अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे।
विज्ञापन