फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जखनियां में जल्द रेल वैगन टावर की फैक्ट्री बननी होगी शुरू

जखनियां में जल्द रेल वैगन टावर की फैक्ट्री बननी होगी शुरू

Wed, 31 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
जखनियां में जल्द रेल वैगन टावर की फैक्ट्री बननी होगी शुरू
मनिहारी/देवकली(गाजीपुर)। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसंवाद के माध्यम से गुरैनी, रामपुर माझा, बनगांवा तथा चिलार ग्राम पंचायतों में जनसभाओं को संबोधित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से घबरा कर मोदी हटाओ का नारा लगा रहा है। अब उनकी दुकान बंद हो चुकी है।जखनिया विधानसभा में बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि जखनिया में दिसंबर के पहले पखवारे में ही रेल वैगन टावर की फैक्ट्री बननी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि पूरे जिले में सौ प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल विद्यालय बनाने का काम तेज गति से चल रहा है और वह दिसंबर तक पूर्ण हो जाएंगे। श्री सिन्हा ने रिटायर अध्यापकों से अपने-अपने गांव के विद्यालयों में एक घंटा छात्रों को निशुल्क पढ़ाने का आह्वान किया। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निमित्त कहा कि जिले के सभी सरकारी इंटर कॉलेज तथा विद्यालयों को ई-एजुकेशन शिक्षा से जोड़ने का काम करेंगे। गाजीपुर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बाबत कहा कि रेलवे के जोनल ट्रेनिंग सेंटर तथा औड़िहार में निर्माणाधीन डेमू एवं मेमू ट्रेनों की मरम्मत का वर्कशॉप जो बनकर तैयार है उसका दिसंबर माह में लोकार्पण कर दिया जाएगा। सैदपुर में इलैक्ट्रिक इंजन का वर्कशॉप परोक्ष रूप से जिले के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। कहा लगभग 50 हजार गाजीपुर के छात्रों के पत्र आ चुके हैं। सर्वोत्तम सर्वोच्च दस पत्रों को लिखने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। बनगांवा में उन्होंने साईं बाबा मंदिर में दर्शन भी किया। बनगांवा एवं चिलार की सभा में सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने भी विचार व्यक्त किया। सभाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, रामहित राम, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, ओमप्रकाश राम, मुराहू राजभर, प्रेमसागर राजीभर, विनीत शर्मा आदि उपस्थित थे। गुरैनी की सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं संचालन मूराहू राजभर, रामपुर मांझा की सभा की अध्यक्षता तेरसू यादव एवं संचालन प्रवीण तिवारी, बनगांवा के सभाध्यक्ष कपिलदेव सिंह यादव एवं संचालन मनोज सिंह तथा चिलार की सभा की अध्यक्षता लालजी दूबे तथा संचालन रविन्द्र जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed