फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ... कि भाग मेरा जाग जाएगा

... कि भाग मेरा जाग जाएगा

Sat, 08 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
... कि भाग मेरा जाग जाएगा
सेंवराई। सतरामगंज बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर शाम श्रीकृष्ण जन्म के छठवें दिन छठिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत कार्यक्रम के साथ ही भगवान के मनोरंजक रूपों का वर्णन किया गया। लोक गायक मनोज एवं रानी गुप्ता ने भक्ति गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज करते हुए लोक गायक एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए खूब तालियां बटोरीं। लोक गायक मनोज पगला ने अपनी मधुर आवाज में संगहि गावे के शिव चर्चा बलम जी सुनाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति गीत गायिका रानी गुप्ता ने कि भाग मेरा जाग जाएगा भक्ति रस में डूबोया। इसी प्रकार सोनू चुलबुला ने सोहर गाकर लोगों को मन मोहा। इस दौरान हंसने-हसाने का भी दौर बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के मुख्य पुजारी इंद्रकांत मिश्र ने भगवान कृष्ण की आरती पूजन से किया। शिव वंदना भी की गई। कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र कुमार सिंह ने सभी आगंतुक कलाकारों को माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। शाम को शुरू हुआ यह कार्यक्रम भक्ति रस में डूबते हुए देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर मुख्य रुप से गुड्डू पांडेय, फेंकूलाल, नरेंद्र सिंह, राजू मस्ताना, बलिराम गुरु, गायक सुदर्शन, उमा श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, भोला बिंद, राहुल यादव, कुबेरनाथ श्रीवास्तव सहित सैकड़ों महिलाएं तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed