{"_id":"5b6737e44f1c1b54208b719e","slug":"121533491172-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बना पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बना पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के देवढ़ी गांव में स्थित 33/11 केवीए उपकेंद्र पर लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की सुबह आग का गोला बन गया। सूचना पर घंटों बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से करीब दो दर्जन से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो र्गई।
देवढ़ी गांव में स्थित 33/11 केवीए उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से करीब दो दर्जन से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति होती थी। रविवार की सुबह विद्युत आपूर्ति जारी थी। इसी बीच करीब पौने पांच बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसमें से आग की तेज लपटें उठने लगी। जानकारी होते ही वहां तैनात कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग के साथ ही उच्चाधिकारियों को दी। आग इतनी भयंकर थी कि कर्मचारी उसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। उन्हें यह डर सता रहा था कि कहीं कहीं तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट न जाए। साढ़े आठ बजे दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से दो दर्जन से अधिक गांव की बत्ती गुल हो गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में जेई तापस कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलते ही वह सुबह करीब पांच बजे ही मौके पर पहुंच गए। ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के कारण जला है। इसको ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदलवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।