फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्र और छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुझाव दिया

छात्र और छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुझाव दिया

Thu, 05 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
छात्र और छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुझाव दिया
गाजीपुर। कर्पूरी विकास संस्थान की ओर से द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एमएएच इंटर कॉलेज में गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर अनुभवी चिकित्सकों की तरफ से 2455 छात्र-छात्राओं में से 2170 छात्र एवं 285 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्र पाए गए, जिनको विशेष इलाज मुहैया कराया गया। चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. पीयूषकांत सिंह, डॉ. अनिश कुमार सिंह, डॉ. बच्चन यादव, डॉ. एमएस आदिल, डॉ. मृत्युंजय सिंह एवं डॉ. अवधेश सिंह ने शिविर में योगदान दिया। इससे पहले शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य मुहम्मद खालिद अमीर ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के जिला विकास प्रबंधक शशिभूषण ठाकुर, चंदन बिंद, राजकुमार बिंद, प्रमोद राजभर तथा रामदयाल राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed