{"_id":"5ae0bd044f1c1b360b8b6964","slug":"121524677892-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जंगीपुर के अंधऊ के पास ट्रक के धक्के से गिरा बिजली का खंभा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर(गाजीपुर)। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ स्थित क्रय विपणन केंद्र के पास बुधवार को दिन में तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली खंभा में टक्कर मार दिया, जिससे खंभा तार सहित धराशाई हो गया। तारों से निकली चिंगारी से ट्रक पर लगे गेहूं के बोरों में आग लग गई। इससे 20 बोरा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। आनन-फानन में मजदूरों ने आग को बुझाया। घटना के चलते आधा घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा।
बुधवार दिन में करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक गाजीपुर की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान एफसीआई गोदाम के पास खड़े करेंट प्रवाहित विद्युत खंभा में टक्कर मार दिया। इससे खंभा तार सहित जमीन पर गिर पड़ा। तारों से निकली चिंगारी से वहां ट्रक पर लदे गेहूं के बोरों में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद मजदूर सहित अन्य लोग शोर मचाने लगे। लोगों का तत्काल खंभा टूटने की सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद, आनन-फानन में मजदूरों ने किसी तरह से बोरे में लगी आग को बुझाया लेकिन तब तक 20 बोरा गेहूं जलकर राख हो गया। खंभा-तार से सड़क पर गिरने से करीब आधा घंटा तक आवागमन में अवरोध बना रहा। यह संयोग ही रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। सदर क्रय विपणन के एसएमआई मिथलेश सिंह ने बताया ट्रक के टक्कर से बिजली खंभा टूटकर गिरने के दौरान तारों से निकली चिंगारी गेहूं लदे ट्रक पर गिर गई, जिससे बोरा में आग लग गया। मजदूरों ने आग पर काबू पाया।