{"_id":"5aaaaf804f1c1bc0078b5684","slug":"121521135488-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली के बीच हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली के बीच हुई बूंदाबांदी
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया। इसी बीच दिन में करीब 12 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से लेकर शाम तक धूप और बदली का खेल जारी रहा है। इस दौरान लोग अब-तब बारिश होने की संभावना व्यक्त करते रहे।
पिछले कई दिनों से कड़ाके की धूप निकल रही थी। इससे गर्मी में भी वृद्धि हो गई थी। आलम यह था कि खुले आसमान के नीचे कुछ पल खड़ा रहने पर भी शरीर से पसीना टपकने लग रहा था। गर्मी से राहत के लिए लोग पंखा का सहारा ले रहे थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया। इसे देख लोग इस बात का कयास लगाने लगे कि शायद अब-तब तेज बारिश होगी। बदली के बीच दिन में करीब 12 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद पुन: हल्की धूप निकल गई। तीन बजे से फिर से घनघोर बदली छा गई। बादलों को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इस बार तेज बारिश होगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह से लेकर शाम तक धूप-छांव का खेल चलता रहा है। मौसम को लेकर लोगों में चर्चा होती रही कि लगता है कि देर रात बारिश होगी।