फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बालू लदा ट्रक फंसने से 17 घंटे तक लगा रहा जाम

बालू लदा ट्रक फंसने से 17 घंटे तक लगा रहा जाम

Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बालू लदा ट्रक फंसने से 17 घंटे तक लगा रहा जाम
मतसा। गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा एनएच 97 (24) के खस्ताहाल होने से सड़क के गड्ढों में प्रतिदिन वाहन फंसने से लोगों को घंटों जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। रविवार की शाम करीब सात बजे राघोपुर गांव के पास सड़क के गड्ढे में बालू लदा ट्रक फंस गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। दूसरे दिन दोपहर बाद किसी तरह फंसे ट्रक को हटाया गया। इसके बाद आवागमन सुुचारू हो सका।
विज्ञापन

गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा एनएच 97 (24) पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। मार्ग की हालत यह हो गई कि वाहनों की कौन, पैदल चलना भी लोगों के लिए परेशानियों भरा है। कई गांवों में सामने दो से लेकर छह-छह फीट तक गड्ढा हो गया। इन गड्ढों में आए दिन वाहन फंस रहे है। रविवार की शाम करीब सात बजे राघोपुर मोड़ के पास सड़क के गड्ढा में एक बालू लदा ट्रक फंस गया। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। एक तरफ से किसी तरह ट्रक चींटी की चाल निकलते रहे। दूसरे दिन सोमवार को दिन में दो बजे तक फंसे ट्रक को निकाला नहीं जा सका था और आवागमन की समस्या बनी हुई थी। मार्ग पर मौजूद गड्ढों की वजह से आए दिन ट्रकों के फंसने से लगने वाली जाम की समस्या को देखते हुए बीते दिनों जिलाधिकारी ने के बाला जी कोतवाली पुलिस को आदेश जारी किया था मार्ग के वन-वे किया जा जाए। आदेश में कहा था कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जमानिया से गाजीपुर की ओर बड़े वाहन जाऐंगे, जबकि गाजीपुर से जमानिया के लिए वाहनों का संचालन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे होगा। लेकिन पुलिस ने अपने फायदे के लिए डीएम के आदेश को दरकिनार कर दोनों तरफ से चालकों को आवागमन के लिए छूट दे दिया है, जिससे लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं पा रही है।
विज्ञापन

--------------
गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग की खस्ताहाली से प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते इस मार्ग पर वन-वे का आदेश जारी किया गया है। यदि पुलिस कर्मी चालकों से वन-वे का पालन नहीं कराते है इसका पालन कराने का कड़ाई से निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- के. बालाजी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed