फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्राम पंचायतों के विकास का खिंचा गया खाका

ग्राम पंचायतों के विकास का खिंचा गया खाका

Mon, 27 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के विकास का खिंचा गया खाका
सुहवल। रेवतीपुर ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की चार दिवसीय बैठक आयोजित की गई। क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास की योजनाओं का खाका खींचा गया। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) का चार दिवसीय ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण के पहले दिन खंड विकास अधिकारी हरिनरायन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ। इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में कच्ची गली को पक्का कराए और खराब पड़े हैंडपंपों की रिबोर कराएं। प्रधान मंत्री आवास योजना के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही छूटे हुए लाभार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश भी दिया, जिससे गांव का विकास हो सकें। साथ ही मनरेगा के तहत पौध रोपड़ कराए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2016/17-18 में ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक पांडेय, सचिव अशोक राय, रामनिवास राय, ग्राम प्रधान लोहा राय, लालवहादुर सिंह, उपेंद्र शर्मा, लालमन यादव, अजय सिंह, लल्लू राय, शमशाद, अरविंद सिंह, पवन खरवार, पवन कुमार, मोती यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed