{"_id":"5a19adc54f1c1b79548bf9df","slug":"121511632325-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया केशरी राहुल ने मनवाया दमखम का लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया केशरी राहुल ने मनवाया दमखम का लोहा
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। स्थानीय गांव में संत मानदास बाबा की स्मृति में आयोजित धनुष यज्ञ मेले के अवसर पर हुबारम बाबा के परिसर में अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बलिया केशरी ने वाराणसी के पहलवान को पराजित कर अपना लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में कुल 24 जोड़ी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। 10 हजार की इनामी कुश्ती में बलिया केशरी राहुल ने डीएलडब्ल्यू वाराणसी के वीरेंद्र को महज 1 मिनट में ही पराजित कर दिया। सरवां मऊ के देवानंद ने डीएलडब्ल्यू के बबलू, सरवां मऊ के दीपक ने मेदिनीपुर के पुष्कर, डीएलडब्ल्यू के तूफानी ने बलिया के अशोक तथा सुहवल के गोलू ने पटखौलिया के बालाजी को पटखनी दी। बारह हजार की इनामी महिला कुश्ती में वाराणसी की ऋतु सिंह एवं बलिया की सुरभि सिंह के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। पुरूष वर्ग में डीएलडब्ल्यू के बबलू एवं मुहम्मदाबाद के विशाल, सरवां मऊ के मनोज एवं बलिया के हरिओम तथा मुहम्मदाबाद के अन्नू एवं डीएलडब्ल्यू के बबलू के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद की विधायक के प्रतिनिधि पियूष राय एवं जमानिया विधायक के प्रतिनिधि परीक्षित सिंह ने संयुक्त रूप से आयोजन की सराहना की। इस मौके पर आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय बच्चन, विशिष्ट अतिथि हिंद केशरी झारखंडेय राय, बब्बन यादव, समाजसेवी सचिदानंद राय चाचा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, गौतम यादव, योगेंद्र यादव, रघुनाथ राम, उपेंद्र कुमार शर्मा, शिवजी, अमित कुमार पांडेय, मोती यादव, विनोद गुप्ता, लालबहादुर आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका बब्बन यादव एवं कन्हैया यादव तथा उद्घोषक की भूमिका मृत्युंजय मिश्रा एवं डा. प्रहलाद राय ने निभाई।