फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने किया रेल अधिकारियों का घेराव

रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने किया रेल अधिकारियों का घेराव

Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने किया रेल अधिकारियों का घेराव
सैदपुर/औड़िहार (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार रेलवे जंक्शन लाइन पार गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को रास्ते को लेकर रेल निर्माण इकाई के अधिकारियों का घेराव करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। आरबीएनएल के द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने पर एक घंटे बाद ग्रामीणों ने घेराव समाप्त किया। ग्रामीणों ने रेलवे विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से मिलकर रास्ते की मांग की।
विज्ञापन

औड़िहार ग्रामसभा में रेलवे जंक्शन के लाइन पार के ग्रामीण बाजार अथवा कहीं आने-जाने के लिए जंक्शन से होकर जाने वाले रास्ते का प्रयोग करते थे। रेलवे में हो रहे विकास कार्यों में डेमो शेड का निर्माण हो रहा है। इसके लिए रेलवे उत्तर दिशा में चहारदीवारी का निर्माण करा रहा है। इसकी जानकारी होते ही दर्जनों ग्रामीण सुबह करीब दस बजे मौके पर पहुंच गए और काम रुकवाते हुए रेल निर्माण इकाई के अधिकारियों का घेराव कर दिया। इस मौके पर ग्रामीणों का कहना था रेलवे के इस पार दर्जनों गांव हैं और जंक्शन के दक्षिणी हिस्से के पार औड़िहार बाजार है। इसलिए विवाह या अन्य कार्यक्रमों सहित खरीदारी, दवा आदि लेने के साथ ही ट्रेन पकड़ने के लिए यह रास्ता होने से हम लोगों को बहुत सहूलियत होती है। अगर यह रास्ता को बंद हो गया तो हम लोगों को लगभग दो किलोमीटर चलकर रेलवे क्रासिंग से होकर आना-जाना पड़ेगा, जिससे छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को परेशानी होगी। इस पार हजारों की आबादी है। जंक्शन के उस पार जाने के लिए आम रास्ता रेलवे को बंद नहीं करना चाहिए। आरबीएनएल के द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने पर एक घंटे बाद ग्रामीणों ने घेराव समाप्त किया। इस संबंध में रेल विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जुबेर अहमद ने कहा कि यहां शेड का निर्माण हो रहा है। रास्ता देने का कार्य रेलवे करेगा। घेराव करने वालों में दिनेश राजभर, अखिलेश राजभर, मुन्ना राजभर, बबलू राजभर, राधिका, किरन, परी, मो. हाकीम, सुरेंदर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed