फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम-खम

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम-खम

Fri, 28 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम-खम
सेवराई। तहसील मुख्यालय के देवल गांव में शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर ग्राम प्रधान पति नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित बिहार प्रांत के कई जिलों के पहलवानों ने कुश्ती में अपने दम-खम का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत तीन किमी मैराथन दौड़ के साथ हुई। इसमें सोनू यादव प्रथम, अमन राजभर द्वितीय और रविंद्र यादव तृतीय रहे। लम्बी कूद प्रतियोगिता में अभय कुमार प्रथम, अनिल यादव द्वितीय, मनीष कुमार तृतीय रहे। अति लोकप्रिय दंगल-कुश्ती प्रतियोगिता में सिसौड़ा निवासी दीपक और मऊ के संदीप के बीच हुए जबरदस्त मुकाबले में लास्ट मिनट में दीपक ने पटखनी देते हुए बाजी मार ली। वही दयालपुर के मुकेश गिरी और बरेजी के उपेंद्र यादव के बीच हुए दूसरे मुकाबले में उपेंद्र यादव ने विजय हासिल की। सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका नमोनारायण उपाध्याय एवं राकेश सिंह पम्मू ने निभाई। रेफरी कन्हैया यादव, चंद्रबली सिंह एवं मिथिलेश सिंह संयुक्त रूप से रहे। अध्यक्षता तेजनरायन सिंह और संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर रामप्रताप सिंह, रामइकबाल सिंह यादव, मुन्ना कुशवाहा, दशरथ चौधरी, नंदू सिंह, बब्बन गुप्ता, बटेसर सिंह, सोनू गुप्ता, मोनू सिंह युवराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed