फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   इंदौर-गुवाहाटी के लिए चलेगी नई ट्रेन

इंदौर-गुवाहाटी के लिए चलेगी नई ट्रेन

Thu, 06 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
इंदौर-गुवाहाटी के लिए चलेगी नई ट्रेन
गाजीपुर। जिले के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 19305/19306 इंदौर गुवाहाटी-इंदौर वाया वाराणसी, गाजीपुर, छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचलन का शुभारंभ 7 जुलाई को इंदौर से एवं 9 जुलाई को गुवाहाटी से विशेष गाड़ी के रूप में किया जाएगा। इसके बाद नियमित गाड़ी संख्या 19305/19306 इंदौर-गुवाहाटी-इंदौर वाया वाराणसी, गाजीपुर सिटी, छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन 13 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को इंदौर से एवं 16 जुलाई से प्रत्येक रविवार को गुवाहाटी से किया जाएगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार को गोवा से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष गाड़ी संख्या 09307 इंदौर-गुवाहाटी विशेष गाड़ी इंदौर से 12 बजे प्रस्थान कर देवास, उज्जैन, सुजालपुर, बैरागढ़, विदिषा, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 2.05 बजे, लखनऊ से 03.45 बजे, सुल्तानपुर से 05.30 बजे, जौनपुर सिटी से 07.12 बजे, वाराणसी से 09.30 बजे, औड़िहार से 10.12 बजे, गाजीपुर सिटी से 10.55 बजे, बलिया से 12.35 बजे, छपरा से 13.35 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगडिया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, तीसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी, बीनागुड़ी, हासीमारा, अलीपुरद्वार, कोकराझार तथा कामाख्या स्टेशनों पर रूकते हुये गुवाहाटी 12.25 बजे पहुंचेगी। बताया कि वापसी यात्रा में विशेष गाडी संख्या 09308 गुवाहाटी-इंदौर वाया छपरा, गाजीपुर सिटी, वाराणसी विशेष गाड़ी गुवाहाटी से 23.25 बजे प्रस्थान कर कामाख्या स्टेशन पर रूकते हुए दूसरे दिन कोकराझार, अलीपुर द्वार, हासीमारा, बीनागुड़ी, न्यू जलपाईगुडी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रूकते हुए छपरा से 21.00 बजे, बलिया से 22.30 बजे, गाजीपुर सिटी 23.20 बजे, तीसरे दिन औड़िहार से 01.00 बजे, वाराणसी से 02.00 बजे, जौनपुर सिटी से 03.07 बजे, सुल्तानपुर से 05.10 बजे, लखनऊ से 09.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11.20 बजे छूटकर उरई, झांसी, ललितपुर, बीना, विदिषा, बैरागढ़, सुजालपुर, चोथे दिन उज्जैन तथा देवास स्टेशनों पर रूकते हुए इंदौर 03.10 बजे पहुंचेगी। इस गाडी की संरचना में जेनरेटर यान के 02, साधारण यान के 03, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। नियमित गाड़ी संख्या 19305 इंदौर-गुवाहाटी वाया वाराणसी, गाजीपुर सिटी, छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस इंदौर से 14.00 बजे प्रस्थान कर देवास, उज्जैन, सुजालपुर, बैरागढ़, विदिषा, बीना, ललितपुर, झांसी, दूसरे दिन उरई स्टेशनों पर रूकते हुए कानपुर सेंट्रल से 04.05 बजे, लखनऊ से 05.45 बजे, सुल्तानपुर से 07.40 बजे, जौनपुर सिटी से 08.18 बजे, वाराणसी से 11.45 बजे, औड़िहार से 12.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 13.10 बजे, बलिया से 14.45 बजे, छपरा से 15.45 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, तीसरे दिन किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, बीनागुड़ी, हासीमारा, अलीपुर द्वार, कोकराझार तथा कामाख्या स्टेशनों पर रूकते हुए गुवाहाटी 14.25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed