फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 thousand looted by showing a gun

तमंचा दिखकर12 हजार की लूट

Sun, 14 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
12 thousand looted by showing a gun
खानपुर थाना क्षेत्र के भुजंहुआ रमगढ़वा स्थित आयत जन सेवा केंद्र पर रविवार को पहुंचे बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर संचालक से 12 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पीड़ित से पूछताछ करने के साथ छानबीन करने में जुटी रही। इधर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और सैदपुर सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बिहारीगंज- मेहनाजपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर लुटेरों को चिन्हित करने में जुटी रहे।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना के जियापुर निवासी रफीक अंसारी भुजंहुआ (रमगढ़वा) स्थित आयत जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। केंद्र बिहारीगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर स्थित हैं। संचालक रफीक प्रतिदिन की तरह सेवा केंद्र पर बैठकर काम कर रहे थे। तभी अचानक एक बाइक पर दो लुटेरे पहुंचे। जब तक संचालक कुछ समझ पाता दोनों तमंचा दिखाकर 12 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए संचालक का मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा और सैदपुर सीओ हितेंद्र कृष्ण मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन में जुट गए। कुछ देर बाद पहुंचे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी पीड़ित से जानकारी लेते हुए बिहारीगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में लगे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी व क्षेत्राधिकारी सैदपुर हितेंद्र कृष्ण और थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। ऐसे में हौसला बुलंद लुटरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश स्थानीय पुलिस टीम को दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed