फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegation of submitting a fake report on the Chief Minister's public grievance redressal portal.

Ghazipur News: मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी आख्या लगाने का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation of submitting a fake report on the Chief Minister's public grievance redressal portal.
करंडा। विकास खंड के भवानीपुर उर्फ तिवारीपुर के वार्ड-32 के क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई पर फर्जी तरीके आख्या लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से प्रकरण को लोक शिकायत विभाग में दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि भवानीपुर में क्षेत्र पंचायत निधि के अंतर्गत राजेश के घर से जयनारायण के घर तक हुए इंटरलाकिंग कार्य में वित्तीय व तकनीकी भ्रष्टाचार किया गया है। इसको लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके निस्तारण में ब्लाॅक प्रशासन और जेई प्रवीण कुमार द्वारा भ्रामक आख्या लगाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने लगाए गए आरोप निराधार बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया जाता है, लेकिन वह आता नहीं है। लगाए गए जांच आख्या से असंतुष्ट रहता है। वहीं प्रभारी खंड विकास अधिकारी अब्बास नकवी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed