फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 shuttlers selected in badminton trials

Ghazipur News: बैडमिंटन के ट्रायल में 12 शटलरों का चयन

Fri, 11 Sep 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
12 shuttlers selected in badminton trials
जनपदीय जूनियर बालक व बालिका वर्ग में चयनित शटलर। स्रोत- स्टेडियम
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय जूनियर बालक और बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता उन्नाव में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि इसका जिला स्तरीय चयन-ट्रायल शुक्रवार को शहर के गोराबाज़ार स्थित नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस चयन-ट्रायल में 35 बालक एवं 17 बालिकाओं सहित 52 शटलरों ने प्रतिभाग किया। बेस्ट खिलाड़ियों में 6 बालक एवं 6 बालिकाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बालकों में अमन कुशवाहा, शिवम यादव, अंश सिंह, रुद्रप्रताप यादव, सिद्धार्थ पांडेय, प्रिंस सिंह तथा बालिका वर्ग में श्रेया पाल, देलिशा गुप्ता, आराध्या आर्या, प्रियांजलि, वागमिता तथा रोहिणी का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 14 सितंबर को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 9 बजे से आयोजित मंडलस्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर बैडमिंटन प्रशिक्षक चंदन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed