फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12-point charter of demands submitted at the farmers-laborers' meeting.

Ghazipur News: किसान-मजदूर पंचायत में सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र

Thu, 18 Jun 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
12-point charter of demands submitted at the farmers-laborers' meeting.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय किसान सभा में मौजूद पदा​धिकारीगण। संवाद
जमानिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से बृहस्पतिवार को नगर के रामलीला मैदान में किसान-मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि साल 2017 से 2019 के बीच बिना मीटर और बिना बिजली सप्लाई दिए गरीबों के नाम पर हजारों और लाखों रुपये के फर्जी बिल भेज दिए गए हैं। इन्हें तत्काल कैंप लगाकर माफ किया जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के घरों से स्मार्ट मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाया जाए। कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने तथा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) छत्तीसगढ़ की तरह 3100 रुपये घोषित की जाए। भूमिहीन परिवारों के पास रहने को जगह नहीं है, उन्हें सरकारी आवास और शौचालय मुहैया कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed