फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 employees absent at Kasimabad PHC

कासिमाबाद पीएचसी पर 12 कर्मचारी गैरहाजिर

Thu, 03 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
12 employees absent at Kasimabad PHC
जनपद के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने एवं स्वास्थ्य कर्मियों के मनमाने रवैए पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर सैदपुर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सैदपुर, खानपुर और देवकली के सरकारी कासिमाबाद के अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। देवकली पीएचसी पर तैनात बीसीपीएम के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीं कासिमाबाद सीएचसी पर चिकित्सक सहित 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार एसडीएम वीर बहादुर यादव ने बृहस्पतिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक सहित 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित चिकित्सकों के साथ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी गई है। एसडीएम वीर बहादुर यादव ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.राजेश कुमार को फटकार लगाई ग्रई।
विज्ञापन

वहीं मौधा संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर का बीडीओ त्रिवेणी राम ने सुबह नौ बजे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवा केंद्र, वार्ड और टीकाकरण का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी की जांच करने के दौरान लिपिक एके उपाध्याय और डार्क रूम सहायक राजीत कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डा. आरपी यादव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार सैदपुर एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता ने सुबह 8.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य तक पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर फार्मासिस्ट से आवश्यक जानकारी ली। परिसर और लेबर रूम में गंदगी पर भड़क उठे। यही स्थिति महिला चिकित्सालय की भी रही। सीएचसी अधीक्षक डा एसके सिंह से परिसर और भवन की सफाई के लिए तत्काल व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया और नगर पंचायत सैदपुर को सफाई के लिए सहयोग करने का निर्देश दिया।

पीएचसी मिर्जापुर का आकस्मिक निरीक्षण सैदपुर तहसीलदार नीलम उपाध्याय ने किया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में व्याप्त गंदगी पर आक्रोश जताते हुए जमकर फटकार लगाई। देवकली संवाददाता के अनुसार सैदपुर एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजिका, ओपीडी, डिलवरी रूम सहित अभिलेखों को भी देखा। अनुपस्थिति मिले बीसीपीएम हैदर अली का एक दिन का वेतन काटने के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ ब्लाक मे संचालित निजी चिकित्सालयों/ क्लिनिक पर चर्चा करते हुए चेतावनी दिया कि तीन दिन के अंदर मानक पूरा कर लें, अन्यथा मानक न पूरा करने वाले चिकित्सालयों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थय केंद्र देवकली के प्रभारी डा. एसके सरोज, सुभाष सिंह यादव, बीपीएम प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed