फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 dengue patients admitted to hospital in 24 hours

Ghazipur News: 24 घंटे में डेंगू के 12 मरीज अस्पताल में भर्ती

Mon, 30 Oct 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
12 dengue patients admitted to hospital in 24 hours
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल अस्पताल के डेंगू वार्ड में 24 घंटे में 12 मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं सोमवार को एलाइजा रिपोर्ट में 19 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। अब तक जनपद में डेंगू पीड़ितों की संख्या 260 पहुंच गई है। जबकि 222 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने एहतियात एवं सतर्कता बरतने की सलाह दी है। शहर के बाद अब डेंगू ग्रामीण इलाकों में लोगों को चपेट में ले रहा है। स्थिति यह है कि आए दिन डेंगू के पीड़ित मरीज उपचार कराने के अस्पतालों पहुंच रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई न होने से इसका प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। यहीं नहीं नगर क्षेत्र में बने हॉटस्पॉट में अब मरीजों की संख्या कम हो चुकी है। एलाइजा रिपोर्ट में 19 नए डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में इन नए मरीजों के घर पहुंचकर लार्वरोधी दवा का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग जिला पंचायत राज विभाग की ओर से साफ- सफाई को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, सिर्फ कागजों पर ही दवा और ब्लीचिंग पाउड का छिड़काव दिखाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एहतियात और सतर्कता से ही बचाव संभव है। टीम लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed