फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   116 polling places reduced in seven assembly constituencies

सात विधानसभा क्षेत्रों में घटे 116 मतदेय स्थल

Wed, 02 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
116 polling places reduced in seven assembly constituencies
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदेय स्थलों का संभाजन-समायोजन अधिकतम 15 सौ मतदाताओं के आधार पर कराया गया है। इसके तहत जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 116 बूथ कम हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा ऐसे मतदेय स्थल जंगीपुर विस में हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदेय स्थलों का संभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराने का निर्देश दिया गया था। इसमें कहा गया था कि एक मतदान केंद्र पर दो से अधिक मतदेय स्थल स्थापित हों तो उनको यथासंभव 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के आधार पर समायोजित किया जाए ताकि बूथों की संख्या को कम किया जा सके। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व में अनुमोदित मतदेय स्थल 3040 थे।
विज्ञापन

इसमें जखनिया में 466, सैदपुर में 426, गाजीपुर में 375, जंगीपुर में 402, जहूराबाद में 456, मुहम्मदाबाद में 477 तथा जमानिया विस में 438 बूथ थे। संभाजन की कार्रवाई के बाद 116 बूथ कम हुए हैं। 15 बूथ कम होने के बाद जखनिया में 451, सैदपुर में 14 कम होने के बाद अब 412, गाजीपुर में 21 कम होने के बाद 354 तथा जंगीपुर में सबसे ज्यादा 23 बूथ कम हुए हैं। अब विस क्षेत्र में मतदेय स्थलों की संख्या 379 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जहूराबाद में 18 कम बूथ होने के बाद 438, मुहम्मदाबाद में 15 कम होने के बाद 462 तथा जमानिया में संभाजन की कार्रवाई के बाद 10 बूथ कम हुए हैं। अब विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों की संख्या 428 हो गई है। मतदान केंद्रों की संख्या 1616 ही है। आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
इसके तहत नौ नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इस दौरान चार विशेष अभियान तिथि 12, 20 एवं 26 नवंबर तथा चार दिसंबर निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा।
आनलाइन फीड की जा रही चुनाव में लगने वाले कार्मिकों की सूची
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद जिले के सभी आठ निकायों में वर्तमान में दो लाख 20 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। इस चुनाव में लगने वाले कार्मिकों की सूची संबंधित विभागों की तरफ से आयोग की वेबसाइट पर आनलाइन फीड की जा रही है। हालांकि इसकी गति अभी धीमी है।
जिले में आठ नगरीय निकाय हैं जिसमें तीन नगर पालिका परिषद तथा पांच नगर पंचायतें हैं। इन निकायों में 136 वार्ड, 99 मतदान केंद्र तथा 266 मतदेय स्थल हैं। वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान जिले में दो लाख पांच हजार 547 मतदाता थे। वृहद पुनरीक्षण के दौरान सभी निकायों में 14726 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई।
आगामी चुनाव के लिए बीते दिनों निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया था। इस दौरान सभी आठ निकायों में दो लाख 20 हजार 273 मतदाता हैं। सात नवंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएगी। इनके निस्तारण के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

निकाय चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों की सूची विभागों की तरफ से आयोग की वेबसाइट पर आनलाइन फीड की जा रही है। अब तक 31 विभागों की तरफ से यह कार्य किया गया है। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत-स्थानीय निकाय) राजाराम वर्मा ने बताया कि कार्मिकों की डाटा फीडिंग के कार्य में तेजी लाने के संबंध में बृहस्पतिवार को प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक की बैठक आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed