फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सकरवार वंशीय क्षत्रियों के उत्थान पर चर्चा की

सकरवार वंशीय क्षत्रियों के उत्थान पर चर्चा की

Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सकरवार वंशीय क्षत्रियों के उत्थान पर चर्चा की
सेवराई। वरिष्ठ भाजपा नेता परीक्षित सिंह के आवासीय परिसर में मंगलवार को सकरवार भ्रातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सकरवार वंश की कुल देवी मां कामाख्या जी की वंदना, स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में सकरवार वंशीय क्षत्रियों के उत्थान आदि मुद्दों पर विचार किया गया। उत्थान के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी के गायक एवं फिल्मी नायक गोपाल राय, बटेश्वर यादव, हीरा हंसमुख आदि ने अपने गीतों से लोगों को मुग्ध कर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता हरिद्वार सिंह एवं संचालन मिथिलेश गहमरी ने किया। सम्मेलन में परीक्षित सिंह, सुनीता सिंह, हेराम सिंह, जन्मेजय सिंह, भीष्मदेव सिंह, प्रशांत सिंह, जगत सिंह, वाल्मीकि सिंह, विमलेश गहमरी, आनंद गहमरी, उग्रसेन सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, अजीत सिंह, कर्नल डीआर सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिद्वार सिंह को वरिष्ठ भाजपा नेता परीक्षित सिंह ने पगड़ी, अंगवस्त्रम एवं तलवार भेंट कर सम्मनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed