फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाएं हर क्षेत्र में बना रही हैं पहचान

महिलाएं हर क्षेत्र में बना रही हैं पहचान

Mon, 04 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं हर क्षेत्र में बना रही हैं पहचान
गाजीपुर। डायोसेस आफ वाराणसी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को चर्च कंपाउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डा. रजनी सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में हर क्षेत्र में नारी अपनी पहचान बना रही है। इससे नारी सशक्तिकरण को बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। लोगों को महिलाओं के प्रति सोच बदलने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि मलिका बेगम ने कहा कि हर विकास की धुरी महिला ही है। महिलाओं को भी अपनी शक्ति पहचानना चाहिए। आज के परिवेश में उन्हें किसी दहलीज में बांधकर रखने की आवश्यकता नहीं है। समाज में खुलकर हिस्सेदारी करने का बढ़ावा दिया। नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को मौका मिले तो वह हर कामयाबी को साबित कर सकती हैं। सिस्टर अल्फोंसा ने कहा कि नारी शक्ति से परिवार और देश का विकास होता है। अब बेटा-बेटी में भेद करने की आवश्यकता नहीं है। बेटियां भी हर क्षेत्र में बेटों जैसा काम कर रही है। बिंदूबाला ने महिला संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। समन्वयक शांति ने कहा कि नारी को महान का दर्जा दिया गया है। इनकी इज्जत करना चाहिए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अंत में सिस्टर ऊषा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन बोशनिका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed