फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कुलपति के साथ रहने का पुरजोर समर्थन किया

कुलपति के साथ रहने का पुरजोर समर्थन किया

Fri, 04 Jan 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
कुलपति के साथ रहने का पुरजोर समर्थन किया
सादात। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राजाराम यादव के कुछ दिन पूर्व दिए गए बयान के समर्थन में गुरुवार को नगर के समता पीजी कॉलेज में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने एक सेमिनार कर जहां उनके दिए गए बयानों पर खुल कर साथ दिया। वहीं परिसर स्थित बह्म बाबा स्थान पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर उनके साथ रहने का पुरजोर समर्थन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि समता इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामअवतार यादव ने कहा कि कुछ ओछी मानसिकता के लोग कुलपति के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर उनकी प्रतिष्ठित छवि को खराब करके उन्हें पद से हटाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों के हितों को ध्यान में रख कर बयान दिया था। उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। इस मौके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विंध्याचल यादव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के मुखिया के ऊपर लगाए गए आरोप से हम सभी आहत हैं। उन्होंने तो केवल छात्रों को अपने सम्मान की रक्षा करने एवं अन्याय के खिलाफ झुकने नहीं बल्कि लड़ने का आह्वान किया था। सेमिनार में हिंदी विभाग के प्रो. सुरेंद्र यादव, जयमोहन झा, अभय कुमार राय, श्यामनरायण यादव, राजेंद्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सर्वोदय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा एवं संचालन डा. विजय बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर अभिषेक, विनोद, संतोष यादव एवं विवेक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed