फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संविधान से छेड़छाड़ की हो रही है साजिश : डा. राजेश मिश्रा

संविधान से छेड़छाड़ की हो रही है साजिश : डा. राजेश मिश्रा

Sat, 22 Dec 2018 11:20 PM IST
bina बीना
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
संविधान से छेड़छाड़ की हो रही है साजिश : डा. राजेश मिश्रा
धरना
गाजीपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वावधान में संविधान के रास्ते-सर्व समाज के वास्ते नामक संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को सरजू पांडेय पार्क पर किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आज संविधान से छेड़छाड़ की साजिश रची जा रही है। भारत की 21 करोड़ जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कुचलना चाहती है। सरकार देश की जनता को राफेल के दाम नहीं बताना चाहती है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायतों में जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा.ॅ जनक कुशवाहा ने कहा कि संविधान बनाते समय हर वर्गों, धर्मों का ध्यान रखा गया। किसी भी कीमत पर इससे छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पंचायती राज संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में संविधान की जानकारी आम ग्रामीणों को देने का कष्ट करें, जिससे गरीब, दलित, पिछड़े, महिलाएं अपने अधिकारों को समझ सके और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रह सके। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों का नकारात्मक रवैया देखने को मिल रहा है। उन्हें किसान, मजदूर, नवजवानों की कोई चिंता नहीं है। वह केवल सत्ता में बने रहने के लिए अनर्गल मुद्दे उछाल रही है। इस अवसर पर राना खातून, मारकंडेय सिंह, अजय सिंह, पंकज दुबे, रविकांत राय, लाल साहब यादव, रामनगीना पांडेय, राजीव सिंह, सत्यनारायण कुशवाहा, ग्यासुद्दीन अंसारी, शहनवाज खां, मदन सिंह, सुनील राम, झुन्ना शर्मा, नवीन यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सुमेर कुशवाहा तथा संचालन राजेंद्र प्रसाद गाजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed