{"_id":"5bc628d4bdec2269827d3fc8","slug":"11539713236-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा जखनिया ब्लाक कमेटी की ओर से रामपुर बलभद्र चट्टी पर मंगलवार को आयोजित सभा में पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जितना ही कारपोरेट घरानों का विकास होगा पूंजी का संकेंद्रण होगा, उतना ही भ्रष्टाचार बढ़ेगा। यही पूंजीवादी व्यवस्था एवं सरकार का वर्गीय चरित्र है।
उन्होंने कहा कि महंगाई बेलगाम हो चली है। युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। दो करोड़ लोगों को प्रत्येक वर्ष काम देने का नारा फेल हो गया है। अर्थव्यवस्था बरबाद हो रही है। ईश्वरलाल ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़ी कुर्बानी के बाद मजदूरों को मिले अधिकार पर हमला हो रहा है। श्रम कानूनों को औद्योगिक घरानों के पक्ष में बदला जा रहा है। सभा में सह सचिव रामअवध, फूलमैन, रामजन्म, अवधनारायण, रामलाल, राजेंद्र गोंड़ शिवपूजन यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया।