{"_id":"5b6f23b14f1c1be8258b469f","slug":"11534010289-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदा-बांदी से और बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदा-बांदी से और बढ़ी उमस
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज काफी तल्ख है। तेज धूप से गर्मी के साथ ही उमस में इजाफा हो गया है। शनिवार की सुबह से धूप-छांव का खेल शुरु हो गया। इस दौरान कई बार हुई बूंदाबांदी से गर्मी के साथ ही उमस का प्रभाव बढ़ गया, जिससे लोग परेशान रहे। काले बादलों को देख लोग अब-तब अच्छी बारिश होने का कयास लगाते रहे।
बीते 28 जुलाई को सावन माह की शुरुआत होते इंद्र की कृपा बरसने लगी। लगातार कई दिनों तक रुक-रुककर तेज और धीमी बारिश का क्रम बना रहा। अच्छी बारिश होने से मौसम पूरी तरह से ठंड हो गया था, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली थी। चार दिन पहले अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज धूप निकलने लगी। शुक्रवार को मौसम का आलम यह था कि तेज धूप की वजह से गर्मी के साथ ही उमस का प्रभाव बढ़ गया था।