{"_id":"5b6736fc4f1c1b9b3e8b55ad","slug":"11533490940-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से नहीं हुआ सफाई कर्मी का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से नहीं हुआ सफाई कर्मी का दर्शन
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां पूरे जिले में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं स्थानीय विकास खंड के टड़वा ग्राम पंचायत में दो माह से किसी भी सफाई कर्मी के न जाने से गांव में गंदगी का अंबार लगा है। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है।
मुहम्मदाबाद विकास खंड के ग्राम पंचायत टड़वा को खंड विकास अधिकारी मुहम्मदाबाद ने गोद लिया है। उस गांव में दो माह से किसी सफाई कर्मी के न जाने से न गलियों में झाड़ू लग रहा है और न ही नाली की सफाई हो पा रही है। बरसात के मौसम में सफाई न होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। टड़वा गांव में तीन सफाई कर्मी नियुक्त हैं। दो माह से किसी सफाई कर्मी के न आने की ग्राम प्रधान द्वारा शिकायत करने पर गांव में नियुक्त दो सफाई कर्मियों का जमानिया एवं बालापुर ग्राम पंचायत में स्थानांतरण कर दिया गया। उनके स्थान पर बालापुर एवं चकमुकरी बरेजपुर से टडवा में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई। इसमें स्थानांतरण आदेश मिलने के एक पखवारा बीत जाने के बाद भी एक कर्मी ने अभी तक ग्राम पंचायत में योगदान नहीं किया। तीसरा सफाई कर्मी दो माह से गांव में नहीं आ रहा है। इससे सफाई कार्य पूरी तरह ठप है। ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय ने कहा कि सफाई कर्मियों के न आने की शिकायत एडीओ पंचायत से की गई लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने स्थानांतरित सफाई कर्मियों को तत्काल अपने नवनियुक्त स्थान पर योगदान कर गांव में सफाई करने का निर्देश दिया है। कहा है कि सफाई शासन की प्राथमिकता है इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।