{"_id":"5b425a384f1c1b78468b5673","slug":"11531075128-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल लगाए जाने के कार्य को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल लगाए जाने के कार्य को रुकवाया
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दुर्गा चौक मोहल्ले वासियों ने रविवार को पीडब्ल्यूडी की सड़क को काट कर पैनल लगाए जाने के कार्य को रुकवा दिया। अंडर ग्राउंड केबिल डालने के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होने के साथ ही लोग गड्ढे में गिर कर घायल हो रहे हैं।
दुर्गा चौक तिलकनगर मुहल्ला के लोगों ने समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी को फोन कर यह सूचना दिया कि अंडर ग्राउंड केबिल डालने के लिए सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सूचना मिलते ही वे वहां पहुंच गए उनके नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलवाया गया। उपस्थित लोगों ने दुर्गा चौक पर पीडब्ल्यूडी की सड़क को काटकर पैनल लगाए जाने के कार्य को रुकवा दिया। कहा कि दुर्गा चौक पहले से ही जाम की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में बेहद संकरी सड़क को काटकर बिजली विभाग द्वारा पैनल लगाए जाने से जाम की समस्या और विकराल रूप धारण कर लेगी। आए दिन लोग गड्ढों में गिर कर घायल हो रहे हैं। संबंधित विभागों को चेतावनी दिया कि शहर की इस दुर्व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त नहीं किया जाता है तो वह लोगों के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अधिवक्ता सुधीर सिंह, अधिवक्ता पंकज, संतोष, मनीष, इंदीवर, अनूप, अनिल, बृजेश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।