{"_id":"5aad57384f1c1b3a058b5b92","slug":"11521309496-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातों केंद्रों पर शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातों केंद्रों पर शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सहित सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से सातों मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य बहिष्कार किया। इससे मूल्यांकन केंद्रों का ताला नहीं खुला। विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों के पास आयोजित धरना में वक्ताओं ने कहा कि हमारी समस्याओं का समाधान न होने और जिला विद्यालय निरीक्षक की गलत कार्यप्रणाली की वजह से शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करना पड़ रहा है। चेतावनी दिया कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, सातों केंद्रों पर कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को उपयुक्त मानदेय का भुगतान न करने। पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू न करने, मृतक आश्रितों की नियुक्त न करने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करने, परीक्षा से संबंधित सभी देयकों का भुगतान अब तक न किए, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद की समस्याओं का समाधान न करने, शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा जिला विद्यालय निरीक्षक का स्थानांतरण न किए जाने से क्षुब्ध होकर शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने को बाध्य होना पड़ा है। धरना में शामिल शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तक तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। राजकीय सिटी इंटर कालेज में आयोजित धरना में रामानुज सिंह, सूर्यनाथ यादव, रामदरश यादव, डा. तुंगनाथ पांडेय, प्रकाशचंद दुबे, ओमप्रकाश सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज में विनोद सिंह, रामजनम सिंह, रामबदन यादव, सीताराम सिंह यादव, संतोष राय, एमएएच इंटर कालेज में राणाप्रताप सिंह, संतोष पांडेय, कालिका यादव, मो. कुरैशी, संग्राम यादव, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इंटर कालेज मलसा में रानारायण उपाध्याय, रत्नेश राय, राकेश मिश्र, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में दिनेशचंद्र राय, सुबच्चन सिंह यादव, रविंद्रनाथ तिवारी, अमित राय, ईश्वरदेव यादव, प्रमोद राय, शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में आयोजित धरना में भानूप्रताप सिंह, रामजनम सिंह यादव, प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, संतवान सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव तथा बापू इंटर कालेज सादात में आयोजित धरना में सौरभ पांडेय, विवेकानंद गिरी, अनिल राय, शिवकुमार सिंह, कन्हैया गुप्ता शामिल रहे।