{"_id":"5a677ab14f1c1b90268b6101","slug":"11516731057-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी न करने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी न करने पर जताया आक्रोश
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर।
प्रांतीय धनगर महासभा की जिला इकाई की बैठक भुतहियाटांड़ स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें धनगर समाज को अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया, जबकि इस संबंध में विभिन्न शासनादेश एवं आदेश हो चुका है। 18 मार्च को कानपुर से लखनऊ की चार दिवसीय पैदल यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में निकालने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश महासचिव वीरेंद्रनाथ धनगर, पूर्वांचल यूथ अध्यक्ष रामजतन धनगर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अवधेश धनगर एवं जिलाध्यक्ष विनोद कुमार धनगर ने लोगों से शामिल होने की अपील की। इस मौके पर संजय धनगर, बबुआ, गुप्तेश्वर, विक्रमा, जनार्दन, अंगद, रामविलास, भरत, रमेश, प्रदीप, सुरेंद्र, विभा, लालजी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामअवध धनगर तथा संचालन अंगद धनगर ने किया।