{"_id":"5a5799ca4f1c1b29198b4681","slug":"11515690442-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाली गई विवेकानंद पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाली गई विवेकानंद पदयात्रा
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त सशक्त युवा की ओर से शहर में निकाली गई स्वामी विवेकानंद पदयात्रा।
गाजीपुर। संयुक्त सशक्त युवा की तरफ से स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नगर में विवेकानंद पदयात्रा निकाली गई। शहर के वंशीबाजार स्थित विवेकानंद पार्क से निकली यात्रा लंका, सकलेनाबाद, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
यात्रा में शामिल संयुक्त सशक्त युवा के कार्यकर्ता, सदस्य और पदाधिकारी तिरंगा लहराने के साथ ही भारत माता जय आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में स्वामी विवेकानंद के वेशभूषा में शामिल युवा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक होना होगा। मानव समाज की मूलभूत आवश्यकताएं शिक्षा, प्रेम, बलिदान की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। साथ ही अपने अंदर सदाचार एवं सद्चरित्र की भावना को आत्मसात करना होगा। मंडल अध्यक्ष नीरज तरुण, शीर्षदीप तरुण, डीके तरुण, सुरजीत, अभिषेक, रिशु, फिरोज, महमूद, राधाकृष्ण, कुलदीप, सत्येंद्र, बबलू सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।