फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चेकिंग अभियान में वसूला गया 55300 जुर्माना

चेकिंग अभियान में वसूला गया 55300 जुर्माना

Wed, 20 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग अभियान में वसूला गया 55300 जुर्माना
सैदपुर। औड़िहार जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध टिकट यात्रियों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 85 व्यक्ति पकड़े गए। उनसे 55300 रूपए का जुर्माना वसूली गया। चेकिंग के चलते यात्रियों अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

अवैध रेल यात्रियों के खिलाफ पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, मंडल वाणिज्य निरीक्षक वीके सिंह एवं मुख्य टिकट निरीक्षक द्वय एके मुखर्जी तथा रीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में औड़िहार जंक्शन पर जांच अभियान चलाया गया। जांच में लगभग एक दर्जन एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट तथा अविधिक (सामान्य टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन के शयनयान, सामान्य टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा) यात्रा कर रहे 85 लोग पकड़े गए। इन लोगो से शमन शुल्क (जुर्माना) के रूप में 55300 रूपए वसूल किया गया। इस अभियान में कई महिलाएं भी बिना यात्रा करते पकड़ी गई। रेलवे द्वारा चलाए गए इस अभियान में आरपीएफ के उपनिरीक्षक मणिंद्र यादव, पीके झा, शादुल्लाह अहमद, मुहम्मद मारुख खान, बिरजू यादव सहित लगभग डेढ़ दर्जन टिकट परीक्षक और 3 दर्जन रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। इस अभियान के तहत स्थानीय जंक्शन पर ठेलो और खोमचे वालो की भी जांच की गई। रेलवे की वर्दी न पहनने एवं साफ-सफाई न रखने पर आधा दर्जन से ज्यादा वेंडरों को भी जुर्माना वसूल किया गया। रेव्लवे के इस बड़े अभियान से अवैध यात्रियो और अवैध वेंडरों में अफरा-तफरी मची रही। मंडल वाणिज्य निरीक्षक वीके सिंह ने कहा कि अभियान यह आने वाले दिनों में भी लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed