{"_id":"59a0641f4f1c1bb87e8b490a","slug":"11503683615-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दरौली स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक अधेड़ का शव मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी पहचान दरौली गांव के डेरा निवासी कैलाश यादव के रूप में की और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजाराम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन