फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसडीएम के समर्थन मे लेखपाल संघ आया आगे

एसडीएम के समर्थन मे लेखपाल संघ आया आगे

Fri, 21 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के समर्थन मे लेखपाल संघ आया आगे
औड़िहार (गाजीपुर)। उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्रा के पक्ष में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सैदपुर तहसील इकाई के लेखपाल भी समर्थन में उतर आए हैं। इसके पूर्व राजस्व अमीन संघ की स्थानीय इकाई भी उनके समर्थन की घोषणा कर चुका है। शुक्रवार को तहसील सभागार सैदपुर में लेखपालों की हुई बैठक में संघ के सदस्यों ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि एक निष्ठावान अधिकारी के नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सैदपुर का लेखपाल संघ पूरी तरह समर्पित है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रचनात्मक कार्यो की इच्छा शक्ति लेकर अनुशासन प्रिय अधिकारी के रुप में सैदपुर के उपजिलाधिकारी की कार्यशैली पता नहीं क्यों यहां के अधिवक्ताओं को रास नहीं आ रही है। वक्ताओं ने यहा भी कहा कि एक नए तेवर के रुप में कार्य करने वाले एसडीएम, कर्मचारियों को साथ लेकर जनहित का कार्य कर रहे हैं। बैठक में कानूनगो संघ के अध्यक्ष लालता प्रसाद, दिपाली, सुधाकर पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, शमशाद अहमद, ऋषिकेश राम, अजीत सिंह, राजेंद्र, रमेश श्रीवास्तव, रामकृत राम एवं अमीन संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे। उधर बार एसोसिएशन सैदपुर के अधिवक्ताओं ने कहा कि उपजिलाधिकारी से उन लोगों की मुद्दों की लड़ाई है। बातचीत से मामला हल हो सकता है। अगर सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति में स्थानीय तहसील के सभागार में एसडीएम. स्वयं वार्ता करें। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के प्रति असम्मान जनक शब्द प्रयोग करने के लिए खेद प्रकाश करें। इस आशय की विज्ञप्ति बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह द्वारा जारी की गई है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed