{"_id":"5970ee014f1c1b35038b466a","slug":"11500573185-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को स्वावलम्बी बनाने पर किया विचार-विमर्श 17-31-06","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को स्वावलम्बी बनाने पर किया विचार-विमर्श 17-31-06
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिलदारनगर। क्षेत्र के करीमपुरा में सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें दिव्यांग हुनर रोजगार मिशन चलाकर क्षेत्र के बेरोजगार दिव्यांग युवाओं को नि:शुल्क मोबाइल फोन और कंप्यूटर रिपेयरिंग का प्रशिक्षण देकर स्वालम्बी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया है।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डा. वसीम रजा ने कहा कि दिव्यांग होना अभिशाप नहीं, बल्कि एक चुनौती है। हमारे समाज में ऐसे भी दिव्यांग हैं, जो दूसरे पर आश्रित न होकर दिव्यांगता को अपने हौसले के बूते मात दे आत्मनिर्भर बन एक मिसाल कायम कर रहे हैं। इस मिशन को कामयाब बनाने के लिए मुश्ताक अहमद को दिव्यांग हुनर रोजगार मिशन का प्रदेश अध्यक्ष ट्रस्ट के पदाधिकारियों की सहमति से चुना गया। बैठक में एहसान अहमद, कैसर, खालिद अहमद, मुश्ताक, नूर आलम अंसारी, रामदयाल, तौसिफ, अब्दुल सलाम आदि उपस्थित रहे।