फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नकल कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया

नकल कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया

Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
नकल कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिखड़ी स्थित एक महाविद्यालय में बीटीसी चतुर्थ वर्ष के चौथे सेमेस्टर का गुरुवार को पेपर दे रहे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जलालाबाद-हंसराजपुर मार्ग जाम कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर नकल कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मार्ग के जाम होने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

अन्य जिलों से आए बीटीसी परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर चल रहा था। इसी दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से नकल कराने के नाम पर प्रत्येक परीक्षार्थियों से 20-20 हजार रुपये की मांग की गई। आजमगढ़ के आशीष कुमार, मऊ के आशीष सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना के धर्मेंद्र चौहान, मेरठ के प्रदीप, तरवा के रितेश कुमार, प्रियंका सिंह, राहुल द्विवेदी, अमन उत्तम, सुषमा जायसवाल, आकांक्षा सिंह, प्रियंका सिंह, राजवीर, चंदा वर्मा, पूनम, अलका आदि ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क दिए जाने से मना किया तो कॉलेज प्रशासन की ओर से मारा-पीटा जाने लगा और परीक्षार्थियों की कापियां भी फाड़ दी गई। इससे नाराज सभी परीक्षार्थियों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जलालाबाद-हंसराजपुर मार्ग जाम कर दिया। मार्ग जाम होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद कालेज प्रशासन और परीक्षार्थियों में समझौता कराकर मामले को शांत किया। इस संबंध में महाविद्यालय के संस्थापक ने कहा परीक्षा सख्त होने से परीक्षार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और पेपर छोड़कर नारे लगाने लगे। वहीं थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत कराया गया। साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed