फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रकों का गुल्ला टूटने से पांच घंटा लगा जाम

ट्रकों का गुल्ला टूटने से पांच घंटा लगा जाम

Fri, 01 Feb 2019 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों का गुल्ला टूटने से पांच घंटा लगा जाम
सुहवल(गाजीपुर)। गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर आए दिन आवागमन करने वालों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह रजागंज पुलिस पुलिस और सुखदेवपुर चौराहा पर बालू लदे ट्रकों का गुल्ला टूटने से वह बीच सड़क पर खड़ा हो गए। इससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया और कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। काफी मशक्कत कर पुलिस ने पांच घंटा बाद आवागमन सुचारु कराया। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे बालू लदे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे वह सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। इसके कुछ ही देर बाद सुखदेवपुर चौराहा पर भी एक बालू लदा ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे वह भी मार्ग पर खड़ा हो गया। इसकी वजह से मार्ग पर जाम का झाम शुरू हो गया। देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। हमीद सेतु पूरी तरह से वाहनों से भर गया। जाम में अन्य लोगों के साथ स्कूली वाहन भी फंसे रहे। यात्री वाहनों में जो लोग सवार थे, वह समय से पहुंचने के लिए उतर कर काफी दूर तक पैदल आने के बाद दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए निकलते रहे। जानकारी होते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और आवागमन सुचारु कराने में जुट गए। जाम में आड़ा-तिरछा खड़े वाहनों को सीधा कराते हुए वाहनों को निकलवाने का कार्य प्रारंभ किया। पांच घंटा बाद दिन में 12 बजे आवागमन सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की वजह से एक तरफ जहां स्कूली छात्र समय से स्कूल नहीं पहुंच सके, वहीं अन्य गंतव्य तक। गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed