{"_id":"5b940388867a557f565e42ca","slug":"111536426888-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के साथ धोखा कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के साथ धोखा कर रही सरकार
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता के साथ धोखा कर रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। यह बातें उन्होंने कासिमाबाद में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से 10 सितंबर को महंगाई, भ्रष्टाचार के साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भारत बंद का आह्वान किया गया है। कहा कि मनमोहन सिंह की यूपीए-दो की सरकार में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 114 रुपये प्रति डॉलर कच्चे तेल का दाम था। उस समय पूरे भारत में डीजल 62 और पेट्रोल 72 रुपये के आसपास था। आज अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल की कीमत 90 रुपये प्रति डॉलर है तो भारत में डीजल 73 रुपयै और पेट्रोल 80 रुपये के आसपास है। आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दाम पर भारी टैक्स लेकर जनता को काफी दबाव में ला दिया है। इस कारण महंगाई बढ़ रही है तथा बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कहा कि पूरे देश में भय और आतंक का माहौल है। ऐसी सरकार को जनता को उखाड़ फेंकना चाहिए। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान 10 सितंबर को किया है। श्री सिंह ने जनता से अनुरोध किया कि भारत बंद में सहयोग करके जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में सहयोग करें।