फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भारत नेट प्रोजेक्ट की सफलता के लिए जागरूक किया

भारत नेट प्रोजेक्ट की सफलता के लिए जागरूक किया

Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भारत नेट प्रोजेक्ट की सफलता के लिए जागरूक किया
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
विज्ञापन

सीएससीई गवर्नेंस के संचालकों की कार्यशाला का आयोजन तहसील सभागार में गुरुवार को किया गया। इसमें संचालकों को भारत नेट प्रोजेक्ट की सफलता के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने बताया की भारत नेट प्रोजेक्ट का ग्रामीण क्षेत्रों में सफल संचालन करने के लिए यह कार्य सीएससी को दिया गया है।

कहा कि इसका सफलता पूर्वक संपादन किया जा रहा है, जो व्यक्ति अपने गांव का इंटरनेट प्रोवाइडर बनना चाहता है वह सीएससी का केंद्र लेकर निर्धारित धरोहर राशि जमा कर बन सकता है। इसके लिए अपने ब्लॉक को-आर्डिनेटर या जिला प्रबंधक से संपर्क कर सकता है। मुहम्मदाबाद में 79 एवं भांवरकोल में 59 ग्राम पंचायत हाईस्पीड नेट से जुड़ेंगे। इसके लिए लगभग सभी ग्राम पंचायत के लिए रजिस्ट्रेशन एवं डिवाइस इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को इसका लाभ केंद्र संचालकों के माध्यम से दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेश पांडेय, रामाश्रय कुशवाहा, जयप्रकाश राय, नरेंद्र राय, दिलीप गुप्ता, श्यामा यादव, चंदन मौर्या, मुहम्मद अनीस, मुश्ताक अंसारी, उमेश गुप्ता आदि केंद्र संचालक उपस्थित थे। अंत में जिला प्रबंधक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed