{"_id":"5a51060d4f1c1b4f198b53eb","slug":"111515259405-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से तीन की मौत
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में जानलेवा ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर से लेकर देर रात तक जिले में ठंड लगने से वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ज्ञानपुर क्षेत्र के सरई मिश्रानी गांव में दो और कशियापुर गांव में एक अधेड़ किसान ने ठंड लगने के कारण दम तोड़ दिया। इस सीजन में जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंच गई है। ठंड के चलते ताबड़तोड़ मौत की घटनाओं से लोग सहम गए हैं।
हाड़कंपाऊं ठंड ने सामान्य जनजीवन बेपटरी करने के साथ ही जान लेने का सिलसिला भी तेज कर दिया है। ज्ञानप़ुर क्षेत्र के कशियाप़ुर गांव में एक अधेड़ किसान की बृहस्पतिवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। गांव निवासी अमरनाथ गोंड़ (55) रात्रि में शौच के लिए सिवान की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें ठंड लग गई। बताते हैं कि लौट कर आने के बाद घर वालों से उन्होंने ठंड लगने की बात कही। इसके बाद परिवारीजनों ने ठंड से बचाव के लिए उपचार शुरू कर दिया। लेकिन, देर रात हालत ज्यादा बिगड़ गई। लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी तरह सरई मिश्रानी गांव में ठेला चलाकर जीविकोपार्जन करने वाले चुन्नीलाल दलित (65) और इसी गांव की तिरबाजी मिश्रा (70) पत्नी वंशराज मिश्रा की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों लोगों को घर पर ही ठंड ने चपेट में ले लिया। इसके साथ ही इस सीजन में जिले में ठंड से मरने वालों की तादाद बढ़कर 15 तक पहुंच गई है। ठंड लगने से 12 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी है।